Pulwama कहां है modi statemant on pulwama attak hindi Kya bole Narendra Modi kya bole bhashan sena par

Tuesday, 21 August 2018

ये FOOD कम कर रहे हैं आपकी उम्र, जिन्हें आप रोज़ाना खा रहे हैं

ये FOOD कम कर रहे हैं आपकी उम्र, जिन्हें आप रोज़ाना खा रहे हैं

सीमित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट खाने वालों की आयु आवश्यकता से कम कार्बोहाइड्रेट खाने वालों की तुलना में चार साल अधिक पाई गई, जबकि अधिक कार्बोहाइड्रेट खाने वालों की तुलना में एक साल अधिक थी

ये FOOD कम कर रहे हैं आपकी उम्र, जिन्हें आप रोज़ाना खा रहे हैं
लंबी आयु चाहते हैं तो कम खाएं कार्बोहाइड्रेट
अगर आप लंबे समय तक जीना जाहते हैं तो आज से ही अपने खाने में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम कर दें. क्योंकि हाल ही हुए एक रिसर्च के मुताबिक जरुरत से कम या ज्यादा कार्बोहाइड्रेट की मात्रा लेने वालों को मौत का खतरा ज्यादा बना रहता है. रिसर्च में पाया गया है कि कार्बोहाइड्रेट में 40 फीसदी से कम या 70 फीसदी से ज्यादा ऊर्जा के सेवन से मौत का खतरा बढ़ जाता है. लेकिन कार्बोहाइड्रेट के रूप में 50-55 फीसदी ऊर्जा ग्रहण करने वालों को मौत का खतरा कम रहता है. 
शोध के सह-लेखक व बोस्टन स्थित हार्वर्ड टी. एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में प्रोफेसर वाल्टर विलेट ने कहा, "इन नतीजों में एक साथ कई पहलू हैं, जो विवादास्पद रहे हैं. बहुत ज्यादा और बहुत कम कार्बोहाइड्रेट नुकसानदेह हो सकता है, लेकिन सबसे जो गौर करने वाली बात है वह फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का प्रकार है."
लांसेट पब्लिक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित शोध के तहत 45 से 64 साल की आयु वर्ग के 15,428 वयस्कों को शामिल किया गया. प्रतिभागियों में पुरुष 600-420 किलो कैलोरी ऊर्जा रोज ग्रहण करते थे, जबकि महिलाएं 500-3600 किलो कैलोरी.
शोधकर्ताओं के आकलन के अनुसार, सीमित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट खाने वालों की आयु आवश्यकता से कम कार्बोहाइड्रेट खाने वालों की तुलना में चार साल अधिक पाई गई, जबकि अधिक कार्बोहाइड्रेट खाने वालों की तुलना में एक साल अधिक थी.

Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support